नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली मेट्रो से एक यात्री अनिल मारवाह का अनूठा रिश्ता है। यह यात्री 24 साल से मेट्रो के प्रत्येक कॉरिडोर पर शुरू होने वाली पहली ट्रेन में सफर करके रिकॉर्ड बनाता है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू ने इस यात्री को सम्मानित किया। अनिल मारवाह ने 24 वर्षों से इस अनूठे जुनून को कायम रखा है और दिल्ली मेट्रो के सफर के सबसे प्रतिबद्ध प्रशंसक बन गए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2002 में मेट्रो ने भारत में शहरी परिवहन में एक ऐतिहासिक मोड़ लाया था। तब से दिल्ली में जो भी नया कॉरिडोर शुरू हुआ, ट्रेनों के संचालन के पहले दिन उन्होंने सफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.