भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पहली घंटी में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा है। निदेशालय ने निरीक्षण में पाया कि कई विद्यालयों में उपस्थिति पंजी पहली घंटी में नहीं भरी जा रही थी। साथ ही दर्ज संख्या के अनुसार भोजन नहीं बन रहा था और साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इसे गंभीर अनियमितता माना गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यदि पहली घंटी के बाद उपस्थिति दर्ज की जाती है तो इसे फर्जी उपस्थिति माना जाएगा। बच्चों की वास्तविक संख्या के अनुसार ही मध्याह्न भोजन तैयार करना होगा। साथ ही बुधवार और शनिवार को दिए जाने वाले अंडा या फल का वितरण भी सुनिश्चित करना होगा। अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.