बांका, अप्रैल 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज करने और मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपनाया है। अब विद्यालयों में पहली घंटी के दौरान ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके बाद बनाई गई उपस्थिति को फर्जी मानते हुए इसे अनियमितता की श्रेणी में रखा जाएगा। शिक्षा विभाग के इस नए निर्देश से उन विद्यालयों पर सीधा असर पडेगा, जहां पहली घंटी के बाद भी छात्रों की उपस्थिति दर्ज कर उसकी संख्या बढा दी जाती थी। कई स्कूलों में इसी बढी हुई संख्या के आधार पर मध्याह्न भोजन योजना के मद की राशि की निकासी की जाती थी। अब ऐसी व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्रा ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.