उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बाद रविवार सुबह से तेज धूप निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, शीतलहर का असर कमजोर होता गया और बाजारों व सड़कों पर रौनक लौट आई। लोगों ने लंबे समय बाद खुलकर धूप का आनंद लिया। अधिकतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सुबह और शाम के समय ठंड अब भी बनी हुई है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल घने कोहरे से राहत मिली। वह कहते है, की आने वाले दिनों में मौसम बदला-बदला रह सकता है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नमी के कारण सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस होगी, जबकि एक-दो दिन में हवा की रफ्तार फिर तेज हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.