मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के दो हजार समेत सूबे के 40 हजार से अधिक स्कूलों में तीन महीने का विद्यालय तत्परता कार्यक्रम चलेगा। राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा के छात्रों के लिए कार्यक्रम के तहत विशेष तौर पर मॉड्यूल बनाया गया है।अकादमिक वर्ष 2026-27 में पहली कक्षा में नव नामांकित बच्चों के लिए यह कार्यक्रम है। इसके लिए 4 मई से 31 जुलाई के बीच का समय तय किया गया है। अगर किसी जिले में ग्रीष्मावकाश अथवा किसी अन्य कारण से इस अवधि में कार्यक्रम संचालित नहीं होते हैं तो 31 जुलाई से विस्तारित कर तीन माह पूर्ण कर समाप्त किया जाएगा।पहली यह भी पढ़ें- कटिहार: पहली कक्षा के नौनिहालों के लिए स्कूलों में चलेगा चहक विशेष कोर्स कक्षा के नामित शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंगराज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (ए...