पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (विद्या वाहिनी) एवं अगस्त्या इंटरनेशन फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में आयोजित साइंस इन्नोफेस्ट में हरियाणा एवं उप्र के 26 जनपदों से बच्चे आए थे। कंपोजिट स्कूल बरहा के छात्र ऋतिक एवं यशपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों के विद्यालय पहुचने पर स्वागत किया गया। पुरस्कार स्वरूप ड्रोन, मेडल सर्टिफिकेट, विद्यालय के लिए एक ट्रॉफी के साथ अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए। बच्चों के प्रथम पुरस्कार प्राप्त होते ही नोडल शिक्षक संतोष कुमार खरे, शिक्षक ममता, मीना, विजेता, सृष्टि, रूबी, सबीहा, गीता, गुंजन, दिनेश, रमेश, पवन, लक्ष्मी आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.