सीवान, जनवरी 19 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में पिछले साल नवनिर्मित मंदिर में श्री सिद्धेश्वरी काली माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस मंदिर मां काली के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर इसका पहला वार्षिकोत्सव दिनांक 19 से 21 जनवरी तक आयोजित किया गया है। वार्षिकोत्सव के पहले दिन सोमवार को आचार्य सुधांशु दूबे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजनोत्सव शुरू होगा। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इसमें बढ़ - चढ़कर भाग ले रहा हैं। इसे लेकर मंदिर को एक बार फिर से आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देवी भक्तों को बुलाने के लिए बड़े पैमाने पर निमंत्रण पत्र का वितरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.