हमीरपुर, फरवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता।मुकद्दस रमजान माह का गुरुवार को पहला रोजा मुकम्मल हो गया। रोजेदारों ने 13 घंटे 27 मिनट तक भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत की और शाम को खुदा का शुक्र अदा करते हुए इफ्तार किया। इस दौरान मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ लगी रही। जिन्होंने अपने घरों से लाई गई इफ्तारी को अन्य रोजेदारों के साथ साझा करके इफ्तार किया। बुधवार की शाम चांद के दीदार न होने की वजह से स्थानीय धर्मगुरुओं ने आसपास के जनपदों से चांद की तस्दीक कराई। देर शाम तस्दीक के बाद सभी मस्जिदों और कुछ खास स्थानों में तरावीह की नमाजें शुरू हुई। गुरुवार को तड़के रोजेदारों ने सहरी करके रमजान माह का पहला रोजा रखा। रोजा रखने को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। तड़के 5.20 बजे सहरी का वक्त खत्म होते ही रोजेदारों का रोजा शुरू हुआ जो शाम 6.07 बजे जाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.