हमीरपुर, सितम्बर 11 -- मौदहा, संवाददाता। शादी के बाद पहला रक्षाबंधन मनाने मायके आई नवविवाहित की शुक्रवार को फर्राटा पंखे का करंट लगने से मौत हो गई। नवविवाहित के परिजन उसे बेहोशी हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे थे, जहां जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि हो गई। इस घटना से मृतका के मायके से लेकर ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई। सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूजा मायके में रक्षाबंधन त्यौहार मनाने आई थी।शुक्रवार की सुबह पूजा ने घर में लगे फर्राटा पंखे का जैसे ही स्विच बंद किया वैसे ही अचानक करंट लगने से अचेत हो गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: शादी के बाद पहला रक्षाबंधन मनाने मायके आई नवविवाहिता की करंट लगने से मौत परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिल...