सिमडेगा, मार्च 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रामनवमी का पहला मंगलवारी जुलूस 10 मार्च को निकाला गया। मौके पर शहर के विभिन्न अखाड़ा कमिटी अस्त्र-शस्त्र और वादन के साथ महावीर चौक पहुंचे। साथ ही जय श्रीराम का नारा लगाते हुए पूजा अर्चना की। इसके बाद शस्त्र कला और वादन का जौहर दिखाकर रामनवमी का माहौल बना दिए। बताया गया कि 20 मार्च से नवरात्र शुरू होते ही सभी अखाड़ों में पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सिमडेगा में रामनवमी से पूर्व 17 और 24 मार्च को भी मंगलवारी जुलूस निकाली जाएगी। वहीं 27 मार्च को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...