नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मोल्ड-टेक पैकेजिंग ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देगी। मोल्ड-टेक पैकेजिंग ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा कंपनी बाद में करेगी। मोल्ड-टेक पैकेजिंग के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में उछाल के साथ 709.20 रुपये पर बंद हुए हैं। हर शेयर पर 60% डिविडेंड देगी कंपनीमोल्ड-टेक पैकेजिंग (Mold-Tek Packaging) ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 60 पर्सेंट यानी हर शेयर पर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। कंपनी फाइनल डिविडेंड की रिकॉ...