नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- किसी भी बिजनेस में मिली नाकामी भले ही किसी के लिए बड़ा झटका हो, लेकिन यह सफर का अंत नहीं होती। कई बार असफलता ही इंसान को नई राह दिखाती है और वही छोटी-सी दूसरी शुरुआत आगे चलकर बड़ी कामयाबी की नींव बन जाती है। भोपाल के अभिषेक साहू के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। करीब 15 साल पहले अभिषेक भोपाल आए थे। उन्होंने यहां एक इंटरनेट कैफे शुरू किया, लेकिन उनका यह कारोबार सिर्फ एक साल ही चल पाया। बिजनेस बंद होने के बाद उन्हें दोबारा शुरुआत करनी पड़ी।30 हजार के कर्ज के साथ शुरू किया काम इसके बाद अभिषेक ने 30 हजार रुपये का कर्ज लिया और खाने-पीने का कारोबार शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने यूट्यूब से अलग-अलग तरह की सैंडविच बनाने की रेसिपी सीखीं और एक छोटी सी सैंडविच की रेहड़ी लगा दी। शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनका ...