पहलाम का जुलूस आज, शहर में सख्त निगहबानी, स्कूल बंद
रांची, जून 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा समेत विभिन्न इलाकों से मुहर्रम के पहलाम का जुलूस शनिवार को निकलेगा। इसके लिए शहर में सख्त निगहबानी की गई है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्हमान और प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि जुलूस सुबह 11 बजे अपने-अपने इलाकों से निकलकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। बताया गया कि धवताल, इमाम बक्श व लीलू अली अखाड़ों का दोपहर 2:00 बजे लेक रोड में मिलन होगा। इसके बाद सभी अखाड़े एक साथ लेक रोड, उर्दू लाइब्रेरी, मेन रोड होते हुए महावीर चौक जाएंगे। इसके बाद अपने क्षेत्रों में वापस लौट जाएंगे। कमेटी ने अखाड़ाधारियों को तय समय पर जुलूस निकालने को कहा है। इधर, डोरंडा के विभिन्न इलाकों के जुलूस युनूस चौक पहुंचेंगे। यहां से राजेंद्र चौक स्थित कर्बला जाएंगे। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.