बांदा, दिसम्बर 5 -- बांदा। संवाददाता कमासिन क्षेत्र पंचायत के कस्बा बेर्रांव के खेल मैदान में दंगल हुआ। महिला-पुरुष पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने शुभारंभ किया। आयोजक रामप्रताप यादव, पूर्व प्रधान राममूरत यादव ने बताया कि दंगल में रायबरेली, मैनपुरी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, हाथरस के पहलवानों की कुश्ती सराही गयी। पहली कुश्ती सैफई के जोमी यादव पहलवान ने राजस्थान के संतोष को हराया। कौशांबी के संतोष पहलवान ने संजय फतेहगढ़ को चित किया। महिला पहलवान पूनम इटावा ने पुरुष पहलवान राजू जालौन को कड़े मुकाबले में पटका। बादल रायबरेली और बुद्धराज मर्का के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। सौम्या झांसी को नेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.