नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान नवीन मलिक की याचिका पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने वर्ष 2025 के अर्जुन पुरस्कार से खुद को बाहर किए जाने को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव की पीठ ने केन्द्र सरकार, खेल मंत्रालय, चयन समिति और भारतीय खेल प्राधिकरण से जवाब मांगा है। पहलवान सोनम मलिक को भी नोटिस भेजा गया। नवीन ने 20 प्रतिशत विवेकाधीन अंक आधारित चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.