नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जमलापुर गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने पर लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है। आगामी 24 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि युवा पहलवान जोंटी भाटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुके हैं। खेल के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन करने पर उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का लोहा मनवाया है। इसको देखते जोंटी को उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पहलवान जोंटी भाटी ने बताया कि गांव की मिट्टी में खेलते हुए शुरूआत की थी। खेल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.