प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 15 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महाविद्यालयों में हुए कार्यक्रम में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कैडेट्स व स्टाफ ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं शांति के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कैडेट्स सम्मिलित हुए।15 यूपी बटालियन एनसीसी की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य शक्ति, साहस व राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गूंजे देश...