कन्नौज, अप्रैल 23 -- पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष आशीष चौहान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीदों को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। यह भी पढ़ें- आतंकी हमले में शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि साथ ही शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.