नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को एक साल पूरे हो गए हैं। यहां पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के पाले हुए आतंकियों ने 26 लोगों की धर्म पूछ कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब इस घटना के एक साल बाद एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकियों और हमास के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ी हैं। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि बीते एक साल में यह नेटवर्क काफी मजबूत हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों ने जांच में यह भी पाया है कि पहलगाम हमले में हमास जैसी रणनीति और तरीके का इस्तेमाल किया गया। यही नहीं हमले को हमास स्टाइल में अंजाम भी दिया गया। पहलगाम हमले और इजरायल पर हमास द्वार...