लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रथम बरसी पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पार्क रोड स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां कैंडल जलाकर हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।सभा का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ. शहजाद आलम ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम की घटना को भुलाया नहीं जा सकता, जिसमें निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कार्यक्रम में ओंकार सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद मिश्रा, द्विजेंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, किश्वर जहां, अजय वर्मा, शाहिद अली, नकी रजा, अभिमन्यु विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पहलगाम पैकेज:: प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.