प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में घटना को बेहद दु:खद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बैसरन में हुई इस घटना के दौरान पर्यटकों की जान बचाने में शहीद स्थानीय निवासी सैय्यद आदिल हुसैन की वीरता को भी नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी 26 मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, ज़िया उबेद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, इश्तियाक अहमद, डॉ. अर्पण धर दुबे, नयन कुशवाहा, अफरोज़ अहमद, राजकुमार शुक्ला, प्रवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.