नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आर्मर्ड वाहन भेजे, लेकिन एक साल पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले को रोकने में नाकाम रही। रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। PM मोदी के इस बयान पर कि राज्य के शहरों और अन्य इलाकों में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं, ममता ने इसे झूठ का पुलिंदा बताया। यह भी पढ़ें- जेन जी महिलाएं करेंगी नेतृत्व; DU छात्राओं से बातचीत के दौरान राहुल गांधी TMC चीफ ममता बनर्जी ने कहा, 'मोदी और शाह के निर्देश पर बंगाल में 2 लाख से ज्यादा केंद्रीय बल और कश्मीर में इस्तेमाल होने वाले आर्मी आर्मर्ड वाहन लाए गए हैं। सिर्फ राज्य के चुनाव के लिए। ये बता...