बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बखरी,निज संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूरतापूर्ण आतंकी हमले की पहली बरसी पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह परमार के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए 26 भारतीयों को नम आंखों से याद किया। इस मौके पर मौजूद मनोरंजन प्रसाद वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। कैंडल मार्च के माध्यम से हम सभी शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि जागरूक समाज ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोक सकता है। यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम कभी रुकेगा नहीं और देश कभी झुकेगा नहीं। आज देश का युवा शहीदों के परिजनों और सेना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.