साहिबगंज, सितम्बर 6 -- साहिबगंज। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के ज्ञानवर्द्धन के लिए विभाग ने चार नई पत्रिकाएं उपलब्ध करायी है। इनमें पत्रिकाओं सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रख कर उन्हें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, रचनात्मक लेखन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जोड़ने की पहल की गई है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में 'पंख जूनियर', 'पंख सीनियर', 'विज्ञान ज्योति' और 'अबुआ लक्ष्य' पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन पत्रिकाओं को विद्यार्थियों की कक्षा और उम्र के अनुसार तैयार किया गया है। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए 'पंख जूनियर' में सामान्य ज्ञान, रोचक तथ्य और बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने वाली सामग्री शामिल है। वहीं बड़े विद्यार्थियों के लिए 'पंख सीनियर' में उनकी उम्र और शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप विषय वस्तु दी गई है। कक्षा 09 से 12...