दरभंगा, अप्रैल 29 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के क्रम में मंगलवार को दरभंगा जिले में पांडुलिपि खोज से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने राघोपुर ड्योढ़ी स्थित हरिनंदन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन संरक्षित पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस दौरान ट्रस्ट के संचालक अधिवक्ता रामदत्त सिंह ने पांडुलिपियों की वर्तमान स्थिति एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अवलोकन के दौरान कई दुर्लभ और प्राचीन रचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें लगभग 400 वर्ष पुरानी 'अचारादर्श', लगभग 500 वर्ष पुरानी 'काव्य प्रकाशिका' तथा 'अमरकोष' पर टीका सहित ताड़पत्र पर हस्तलिखित ग्रंथ शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 75 वर्ष पुरानी दुलर्भ पांडूलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन डीएम कौशल कुमार ने अधिकारि...