लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- टापू की शक्ल में नेपाल सीमा पर बसे भारत के आखिरी गांव चौगुर्जी को भारत से जोड़ने को बनाए गए पैंटून पुल का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आठ महीने पहले चौगुर्जी गांव में बैठक के दौरान यहां के लोगों की समस्याएं देखकर उनकी जरूरतें पूरी करने और विकास का भरोसा दिलाया था। यहां के बाशिंदों को पैंटून पुल के अलावा साफ पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक तथा सोलर लाइट आदि कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया। डीएम ने ग्रामीणों की आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को कौड़ियाला घाट पर बने पैंटून पुल का उद्घाटन करने के अलावा चौगुर्जी गांव में अन्य विकास कार्यों की शुरुआत करने अफसरों के लाव-लश्कर के साथ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल पहुंचीं तो आसपास के गांवों के तमाम लोग सुबह से ही इकट्ठा हो गए थे। आजादी के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.