नवादा, फरवरी 10 -- नवादा। राजेश मंझवेकर अब रोजगार के लिए 15 हजार रुपए तक का ऋण 48 घंटे के अंदर जीविका दीदियों को मिलेगा। जबकि दो लाख रुपए तक का ऋण एक सप्ताह में मिल जाएगा। जीविका के जिला परियोजना विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जीविका दीदियों को सुलभ तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के लिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का गठन कर लिया गया है। इसी के तहत यह ऋण उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बन सकें और विकास को नई गति दे सकें। अगले वित्तीय वर्ष से इच्छुक दीदियों से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने बताया कि जिले में संचालित 24 हजार जीविका समूहों से जुड़कर 2.86 लाख महिलाएं विभिन्न प्रकार के रोजगार करती हैं। जीविका समू...