बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया। जिले में सैकड़ों ऐसे स्कूल हैं जिनके पास अपनी भूमि और भवन नहीं है। ऐसे में कई जगह बच्चे पेड़ों के नीचे या दूसरे के छतों के नीचे बैठकर तालीम पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पहल तेज कर दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा गार्गी कुमारी ने जिले के 17 अंचलों के अंचलाधिकारियों को पत्र लिखकर 98 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीओ ने कहा है कि विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई है। लेकिन अब भी विभिन्न प्रखंडों के 98 विद्यालयों को भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण इन विद्यालयों के लिए भवन निर्माण नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से इन विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों व सरकारी भवनों संचालित किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.