आगरा, अप्रैल 27 -- जिले के डीएम प्रणय सिंह द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए सराहनीय पहल करते हुए अपना एक दिन का वेतन गोवंश संरक्षण समिति को देने का निर्णय लिया गया है। इस कदम को जनपद में गो संरक्षण और सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीएम का यह योगदान गोवंशों के बेहतर देखभाल, चारा व्यवस्था और आश्रय स्थलों के संचालन में सहायक सिद्ध होगा। गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब डीएम प्रणय सिंह ने समाजहित में ऐसा कदम उठाया हो। इससे पूर्व भी उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्टेडियम की खेल समिति को अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया था। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग उनके इस निरंतर सहयोगात्मक रवैये की स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहना की है। डीएम की इस पहल से अन्य अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.