पहल:मानसिक तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों को मिलेगा नया सहारा
गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बदलती जीवनशैली, पढ़ाई का बढ़ता दबाव और भविष्य की चिंता के बीच कॉलेज विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल हो गया है। ऐसे समय में प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों को समय रहते भावनात्मक सहारा और सही मार्गदर्शन देने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत चयनित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यही शिक्षक अपने-अपने कॉलेजों में अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि मानसिक तनाव, अवसाद और व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी किया है। पहले बैच का प्रशिक्षण अब 7 और 8 जुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.