पहरीडीह गांव स्थित आदिवासी टोला में काफी दिनों से खराब पड़ा चापानल
दुमका, जून 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -मटिहानी पंचायत के पहरीडीह गांव स्थित आदिवासी टोला में चापानल काफी दिनों से खराब पड़ा है। जिससे उक्त गांव के लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताये कि टोला निवासी मताल टुडू के घर के समीप लगा चापानल पिछले तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि इस टोला में पीने के पानी का मुख्य स्रोत एक चापानल ही था। इसके खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं और बच्चों को रोजाना काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, चापानल खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को भी दी गयी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.