पहरीडीह गांव में विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन
दुमका, अप्रैल 17 -- जामा। जामा प्रखंड के थानपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम पहरीडीह में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, प्रखंड सचिव गौतम दर्वे, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सविता सोरेन, बोदीलाल मरांडी, गुड्डू, मिट्ठू ज, राकेश, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.