मऊ, अप्रैल 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर नदवासराय अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली की कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज अपहरण के मुकदमे का वांछित आरोपी अतुल गौड उर्फ कृष्ण कुमार गौड निवासी सरागनेश थाना कोतवाली घोसी नदवासराय रोड पर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन अंडरपास के समीप किसी वाहन का इंतजार कर भागने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अविना...