पहड़िया स्थित शारदा नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी, जून 25 -- सारनाथ, संवाददाता। पहड़िया स्थित शारदा नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया। जौनपुर निवासी दिलीप साहू की बेटी 30 वर्षीय वंदना साहू की शादी सूजावलपर (गाजीपुर) के रवि प्रकाश साहू से हुई थी। वह यहां अपने परिवार के साथ पहड़िया स्थित शारदा नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मंगलवार देर रात उनकी पत्नी वंदना साहू ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें बसही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर उनके मायकेवाले यहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- जहर खाने से महिला की मौत, मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.