वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, संवाद। पहाड़िया मंडी में कुछ आढ़तियों की ओर से अवैध निर्माण की शिकायतों पर मंगलवार को जिला प्रशासन और मंडी परिषद ने कार्रवाई की। एडीएम सिटी आलोक वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कुछ आढ़तियों ने अपनी दुकानों के पीछे अतिक्रमण कर निर्माण करा लिया था। जिससे क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती थी और सफाई व्यवस्था में बाधा आती थी। मंडी उपनिदेशक प्रशासन संजय कुमार सिंह ने कहा कि पहड़िया मंडी में सी क्लास की दुकानों में कारोबार कर रहे आढ़तियों से अवैध अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई असर नही हुआ। कार्रवाई के दौरान यह चर्चा रही कि सी क्लास की दर्जनों दुकानों के पीछे आखिर अवैध निर्माण के समय मंडी परिषद के अधिकारी व कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.