पहचान मिटाने के लिए तेजाब से जलाया गया था चेहरा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि
बागपत, अगस्त 17 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव के पास मिले युवती के शव की पहचान तीसरे दिन भी नहीं हो पाई है। वहीं, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है। जिसमें युवती की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जलाया जाना पाया गया है। दरअसल, गत 13 अगस्त को खेत में काम कर वापस घर जा रहे नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों को चादर में लिपटा हुआ एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया था। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घंटों तक उसने मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसके बाद उसने लावारिस में पंचनामा भरते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। वहीं, पुलिस की कई टीमें युवती की पहचान कराने के प्रयास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.