मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी। एटीएम चोरी की वारदात में शामिल दो बदमाशों की पहचान बतानेवाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने एटीएम चोरी में शामिल दो बदमाशों की तस्वीर जारी की है। हरियाणा के नुह जिला के पीनींगावा थाना क्षेत्र के इमली मस्जिद पीनींगावा निवासी जुनैद व वार्ड नंबर 31 निवासी सहजात शामिल है। सूचना मिलने पर थाना या एसपी के नंबर 9031827100 पर ह्वाट्सएप के माध्यम से दें। सूचना देनेवाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गृहभेदन कांड के दो चोरों की पहचान की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...