पहचान पत्र जारी होने से सेवानिवृत्त कर्मियों में खुशी
विकासनगर, अक्टूबर 6 -- पेंशनर्स को पहचान पत्र जारी करने के शासन के आदेश से सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने खुशी जताई है। एसोसिएशन ने इसे पेंशनर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग बताते हुए कहा कि पहचान पत्र मिलने से कोषागार समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में पहचान सत्यापन और पेंशन संबंधी कार्यों में सहूलियत होगी। पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव जेपी चाहन, एसोसिएशन की स्थानीय शाखाध्यक्ष मामचंद, सेवानिवृत्त शिक्षक अतुल शर्मा, अशोक कुमार सिंह, सुभाष वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एसके कुशवाहा ने बताया कि वित्त अनुभाग की ओर से निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को पत्र भेजकर प्रदेश के पेंशनर्स के पहचान पत्र जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने को निदेशक को अधिकृत किया गया है। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.