पहचान पत्र के नाम पर वसूली का आरोप, रसोईयों ने किया प्रदर्शन
अररिया, मई 3 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड परिसर स्थित सूचना भवन के बाहर रविवार को बिहार राज्य मध्याह्न भोजन के रसोइयों ने संगठन के कुछ लोगों पर राशि उगाही करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रसोईयों ने बताया कि वर्ष 2013 में संघ के कुछ पदाधिकारियों ने पहचान पत्र बनाने के नाम पर 230 रूपया प्रति रसोइया वसूली किया गया था। रसोइयों को अबतक कोई पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। इस मामले को लेकर दोषियों पर केस भी दर्ज कराया गया था। लेकिन अबतक कोई कार्रवाई भी नहीं हो पाई। रसोइया संघ के प्रदेश सचिव पवन कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजू देवी ने कहा कि उनका संगठन कानून के दायरे में रसोइयों के हित में लगातार काम कर रही है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मिड डे मील रसोइयों ने उठाया मानदेय का मुद्दा, 26 हजार रुपये मासिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.