सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नकुड़। गांव बांदूखेड़ी निवासी महिला ने पहचान पत्र का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी से करीब सवा लाख रुपये का लोन लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को गांव बांदूखेड़ी निवासी मोनिका पत्नी अर्जुन कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका एक पहचान पत्र बना हुआ है। उन्हें हाल ही में जानकारी मिली कि उनके इसी पहचान पत्र संख्या का दुरूपयोग कर किसी समान नाम की महिला ने छुटमलपुर क्षेत्र स्थित अलग-अलग तीन फाइनेंस कंपनियों से करीब सवा लाख़ रुपये का लोन लिया है। पीड़िता का कहना है कि इस धोखाधड़ी के कारण वह मानसिक तनाव और सदमे में है। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड का नम्बर बदलवा 50 लाख के लोन के लिए किया आवेदन उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उक्त फर्जीवाड़े की जांच की जाए और आरोपी महिला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.