रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के पहचान पत्रों में राज्य निर्माण सैनानी अंकित किए जाने की मांग उठाई। शनिवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीद स्मारक स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। जिसका शुभारंभ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। शहीद स्मारक स्थल के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने राज्य आंदोलनकारियों के पहचान पत्रों में राज्य निर्माण सैनानी अंकित किए जाने, सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को समान पेंशन प्रदान किए जाने तथा सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। यह भी पढ़ें- पहचान पत्रों में राज्य निर्...