सीवान, अप्रैल 5 -- प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना को अंजाम देने एक बाइक पर सवार होकर आए दोनों अपराधी अपनी मुंह ढ़के हुए थे। एक ने अपने मुंह पर मास्क पहन रखा था तो दूसरा मुंह पर कपड़ा बांधे था। इधर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंघाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों व बाइक दिख रही है। इस आधार पर जल्द ही पुलिस इनतक पहुंच जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.