पहचान छिपाने की सलाह मॉब लिंचिंग का समाधान नहीं : जमीयत
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने शनिवार को कहा कि मुसलमानों को अपनी पहचान छिपाने की सलाह मॉब लिंचिंग का समाधान नहीं है। एक पूर्व आईएएस अधिकारी द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से उन्होंने पूरी तरह से असहमति जताई। मदनी ने कहा कि मुसलमानों को मॉब लिंचिंग से बचने के लिए अपनी वेशभूषा बदलने और पारंपरिक पहनावे को छोड़ने की सलाह तथ्यों की अनदेखी और समस्या का गलत आकलन है। एक पूर्व अधिकारी और जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा मुसलमानों को इस प्रकार की सलाह दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। क्योंकि समस्या दाढ़ी, उसके सिर की टोपी, किसी महिला के हिजाब या किसी व्यक्ति के कुर्ता-पायजामा में नहीं है। बल्कि असली समस्या हमलावर के मन में मौजूद नफरत और उस माहौल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.