संभल, मार्च 17 -- नगर के आवास विकास चौराहे पर सोमवार शाम उस समय भारी हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई, जब विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नाम से संचालित चाय और जूस की दुकानों का विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के दुकानदार अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर हिंदू नामों के सहारे व्यापार कर रहे हैं और ग्राहकों को भ्रमित कर रहे हैं। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। नगर के हिंदू बाहुल्य क्षेत्र आवास विकास में सोमवार शाम विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अचानक एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां संचालित चाय और जूस की दुकानों के मालिक दूसरे संप्रदाय से संबंधित हैं, लेकिन उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.