नई दिल्ली, मई 22 -- साल 2026 में ग्लोबली टेंशन की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार दबाव में हैं। तमाम अड़चनों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। इस साल अब तक निफ्टी करीब 10% गिर चुका है लेकिन ऐसे माहौल में भी अडानी समूह की 2 कंपनियों ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। दरअसल, अडानी समूह की कंपनी- अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने इस साल निवेशकों के लिए सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल होकर उभरे हैं। दोनों कंपनियों ने मिलकर निवेशकों की संपत्ति में 1.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा किया है। Ace Equity के आंकड़ों के मुताबिक अडानी पोर्ट्स ने इस साल अपने मार्केट कैप में करीब 69,764 करोड़ रुपये जोड़े जबकि समूह की पैरेंट कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप लगभग 62,560 करोड़ रुपये बढ़ा। इ...