नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Rhetan TMT Limited share: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट के बीच पेनी कैटेगरी के शेयर Rhetan TMT लिमिटेड को खरीदने की लूट सी मच गई। स्मॉल-कैप कंपनी Rhetan TMT लिमिटेड के शेयर ने पहले 52 हफ्ते के लो को टच किया और 14.43 रुपये पर आ गय। इसके बाद यू-टर्न लेते हुए इस शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और इसकी 15.93 रुपये पर क्लोजिंग हुई। शेयर में इस तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है।क्या है पॉजिटिव खबर? दरअसल, Rhetan TMT लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी कंपनी द्वारा बजाज Tubular के साथ लगभग 20,000 MT TMT बार के लिए MoU साइन करने की घोषणा के बाद आई। गुजरात स्थित इस कंपनी ने बजाज Tubular के साथ लगभग 20,000 MT TMT बार के लिए MoU साइन किया। इस MoU में 24 महीनों की अवधि में लगभग 20,000 M...