बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। कहते हैं हौसले बुलंद हैं तो कभी हार नहीं होती। यमुना किनारे चिल्ला के बगल से बसे तारा गांव के मजदूर शिवकुमार ने इसे सच कर दिखाया। उसने ईंट-भट्ठों से लेकर खेतों तक मजदूरी की। खुद भूखे प्यासे रहकर बेटों को पढ़ाया और ऊंचा मुकाम हासिल कराया। शिव कुमार के बेटे राजू व रामकरण ने पिता की मेहनत को जाया नहीं होने दिया। कड़ी मेहनत व लगन से बेटा राजू डिप्टी एसपी बना और रामकरण सिपाही के पद पर तैनात है। अब शिवकुमार के आर्थिक तंगी के दिन भी दूर हो गए। दोनों बेटों ने पिता का कर्ज चुकाने का भरसक प्रयास किया। राजू निषाद अलीगढ़ में तैनात है। चिल्ला तारा गांव यमुना किनारे बसा होने से मामूली बाढ़ में भी हर साल तबाह हो जाता है। यहां ज्यादातर निषाद समुदाय के लोग बसे हैं। दर्जनों बार बाढ़ की विभीषिका झेलने के बावजूद तारा गांव के शिवकुम...