बुलंदशहर, मई 9 -- जिले में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप अब लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख नजर आए, जिसके चलते दोपहर होते-होते सड़कों पर तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी का आलम यह रहा कि घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप की तपिश इतनी तेज हो गई कि राहगीरों को सिर ढककर निकलना पड़ा। हालांकि, शाम ढलने के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिनभर उमस का जोर बना रहा। गर्मी का यह दौर फिलहाल दो-तीन दिन और जारी रह सकता है। हालांकि, बुधवार तक जिले में बादलों की आवाजाही शुरू होने की उम...