पसियापुरा के जंगल में देखा तेंदुआ, दहशत
रामपुर, मई 24 -- सैदनगर। पसियापुर के जंगल में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान ने अलाउंस करा कर लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुर चांदपुर गांव का है। गांव के आसपास तीन दिन से लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। खेतों में काम करने वाले किसानों ने तेंदुए को रास्तों मे निकलते देखा है। ग्राम प्रधान मोहम्मद ताहिर ने बताया ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर काफी दहशत है। जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान को भी देखा है। यह भी पढ़ें- बिहार के बेतिया में तेंदुए का आतंक, दो बकरियां बनी निवाला; रतजगा कर रहे इलाके के लोग यह भी पढ़ें- यूपी: जिस तेंदुए को देखकर फैला था डर, वो जंगल में मरी पाई गई; मौत पर सस्पेंस
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.