सोनभद्र, मई 26 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज ब्लाक के पसही विद्युत उपकेन्द्र से आसपास के ग्रामीण इलाकों में महज पांच घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। उपकेन्द्र के अधिकारी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दवा हवा हवाई साबित हो रहा है। पसही विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई होने वाले बिजली से केकराही और करमा फीडर पर मात्र 05 घंटे विद्युत सप्लाई की जा रही है। दर्जनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती से इस भीषण गर्मी मे लोग बेहाल हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच सोमवार और मंगलवार को दिन और रात मे लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बदहाल, रात में कुछ घंटे ही मिल रही बिजली ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय ला...